Tuesday, June 16, 2009

Memories

Life is made up of many things, most prominent of them are the memories. Memories which are good and not so good, some you treasure all your life, some may even sum up your life...

I have written something few days back on these memories here it is......This is a Ghazal (ग़ज़ल)

एक वक़त की परछाई हूँ मै,
एक वक़त से परछाई हूँ मै।
अपने माज़ी से गुज़र रहा हूँ,
अपने फर्दा की परछाई हूँ मै।
शब, पड़ा हुआ अक्स-ए-रोज़ है,
हर एक उजाले की परछाई हूँ मै।
ज़िन्दगी का उजाला हूँ मै,
मौत की परछाई हूँ मै।
इन लम्हों मे, सब्त है साये कई,
हर इक साये की जुदा परछाई हूँ मै।
इन्ही मे कहीं खो गया हूँ "अमित",
इक परछाई मे उलझी परछाई हूँ मै।